फरेबीयों के झांसे मे आ रही किशोरियों

झाँसी | सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरियों युवकों के झांसे में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही हैं | यह आसमाजिक तत्वों के चंगुल में फंस रहे हैं | जिन पर पुलिस की नजर पड़ जाती है वे संकट से बच जाती हैं | बाल कल्याण समिति के आंकड़े बताते हैं कि 1 साल में झांसी स्टेशन या इसके आसपास 350 से ज्यादा किशोरिया भटकती मिली | पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति में पेश किया फिर उन्हें परिजनों के पास भेज दिया|
बाल कल्याण समिति से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो 10 से 17 साल तक की लड़कियां ज्यादा भटकाओं की ओर है | सोशल मीडिया के माध्यम से वे भ्रामक संदेश व चैटिंग के जरिए महानगरों के युवकों के संपर्क में आकर अपना भविष्य बर्बाद करने से गुरेज नहीं कर रही | यह बातों व दिखावे से आकर्षित होकर सुनहरी सुनहरी भविष्य की खोज मे निकल पड़ती हैं लेकिन अंतत उन्हें धोखा मिल रहा है| पिछले 5 सालों में इस तरह भड़काने वाली किशोरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *