Headlines

फारूक अब्दुल्ला ने एयर स्ट्राइक को लेकर उठाए सवाल

जम्मू 11 मार्च पूर्व । मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ ना कराए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है । उन्होंने एयर स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए हैं । फारूक ने कहा कि सभी दल एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं।

नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए व्यवस्थाएं और माहौल अनुकूल होने की बात कही । उन्होंने कहा कि इसके बाद भी राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं हो रहे हैं । स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, पर्याप्त बल मौजूद, फिर राज्य में चुनाव क्यों नहीं हो सकते हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम हमेशा से जानते थे कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई झड़प होगी। यह सर्जिकल स्ट्राइक इसलिए किया गया क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं । हमने करोड़ों रुपए का एक विमान खोया। यह तो शुक्र है कि पायलट बच गया और सम्मान के साथ पाकिस्तान से लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *