अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)10 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतदाता जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल अधिकारी (स्वीप) तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर, विकासखंड तथा जिला स्तर पर आयोजित किए जाने के कार्यक्रम के तहत फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है खेल-खेल में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं मतदाता जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ के पूर्वी जोन की फुटबॉल प्रतियोगिता ग्राम भेजरी में आयोजित की गई
जिले के ग्रामीण अंचल में फुटबॉल खेल के प्रति लोगों में एक अलग ही जुनून देखा जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता की जा रही है प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान के दिवस अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है तथा मतदाता शपथ भी कराई जा रही है।
फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे
