Headlines

बंगाल में विपक्षियों ने एकजुट होकर मोदी-शाह की जोड़ी को देश से हटाने का संकल्प लिया, रिपोर्ट-नैना

कोलकाता 19 जनवरी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्ष की हो रही मेगा रैली में आज विपक्षी दलों के बड़े नेताओं का जमावड़ा मंच पर देखने को मिल रहा है। रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान जो काम पिछले 70 साल में नहीं कर सका बह नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने 3 साल में करके दिखा दिया। पाकिस्तान भारत का बंटवारा करना चाहता था । वह अपने मंसूबों को सफल नहीं हो सका, लेकिन मोदी और शाह ने हिंदू मुस्लिमों के बीच झगड़ा पैदा कर दिया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश का कबाड़ा कर दिया है युवा परेशान है देश में नौकरी नहीं है केजरीवाल ने कहा कि कुछ भी करो देश से मोदी और शाह की जोड़ी को भगाओ।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंच से बीजेपी पर जमकर हमला बोला नायडू ने कहा कि पीएम ने कई वायदे किए लेकिन कोई भी पूरा नहीं हुआ वह पब्लिसिटी पीएम है ना कि परफॉर्मिंग पीएम।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि जो बात बंगाल से चलेगी वह पूरे देश में नजर आएगी बीएसपी के साथ हमारे गठबंधन से देश में खुशी की लहर है । उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने सीबीआई और ईडी से भी गठबंधन कर लिया है।

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि आज अंबेडकर के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है । सभी पर मोदी सरकार के माध्यम से हमले किए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी का कदम उठाया, जिससे लोग परेशान हो गए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं कि हम पीएम पद के लिए लड़ेंगे, लेकिन हम यहां पद की लड़ाई के लिए नहीं बल्कि मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *