Headlines

बसपा विधायक ने फिर खड़ी की कमलनाथ के लिए मुश्किल, मंत्री के बंगले पर कब्जा

भोपाल 23 जनवरी । मध्यप्रदेश में कमल नाथ की सरकार बने 1 महीने का ही समय हुआ है, लेकिन राज्य में गठबंधन की गांठ है अभी से सर दर्द साबित होने लगी है । कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे बहुजन समाज पार्टी के विधायक रमाबाई के तेवर सरकार को भारी पड़ते नजर आ रहे हैं । उन्होंने मंत्री के बंगले पर ही कब्जा कर लिया है।

राम भाई के समर्थकों ने भोपाल में मंत्री प्रदीप जायसवाल के लिए बने बंगले पर ताला लगा दिया। इस बात की जानकारी होने पर पीडब्ल्यू विभाग की आपत्ति और अन्य पहल के बाद समर्थकों ने ताला तो खोल दिया, लेकिन विधायक अब उसी बंगले को लेने पर अड़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि ताला हमने अपनी मर्जी से नहीं लगाया है। हमें मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य लोगों ने कहा था कि जो चाहे बंगला ले लो अब हमें वही बंगला चाहिए।

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहर से समर्थन दे रहे हैं। बसपा के तेवर कड़े होने से कमलनाथ सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती के दबाव में ही सरकार को बंद के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *