बसपा सांसद अतुल राय ने किया आत्मसमर्पण, जेल भेजे गए

वाराणसी 22 जून । बहुजन समाज पार्टी के घोसी से सांसद अतुल राय ने शनिवार को वाराणसी की अदालत में दुष्कर्म के मामले में आत्मसमर्पण कर दिया अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

अतुल राय के समर्पण की भनक लगने पर कचहरी परिसर में लंका पुलिस ने घेरेबंदी की, लेकिन वो चकमा देने में कामयाब रहे। अतुल के समर्पण के दौरान दीवानी कचहरी परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

बलिया जिले की रहने वाली यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीते एक मई को लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी से बचने और अरेस्ट स्टे के लिए अतुल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन उन्हें राहत नही मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *