सेक्टर-35 गुरुग्राम में पद्मिनी वीएनए नाम की कंपनी है, कंपनी की कुछ बसें कर्मचारियों को लेकर आती हैं। आज सुबह उन्हीं में से एक बस के नीचे आने से एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। जिसके चलते कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज़ कर लिया है। जांच की जाएगी: संदीप कुमार, PRO, गुरुग्राम पुलिस
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल): सिलीगुड़ी इस्कॉन परिसर में भगवान जगन्नाथ के सहस्त्र धारा स्नान अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
53वीं GST परिषद की बैठक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,* “आज 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापार सुविधा… करदाताओं को राहत देने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। इससे व्यापारियों, MSMEs और करदाताओं को लाभ होगा…आज, GST परिषद ने GST अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जिसमें धोखाधड़ी, दमन या गलत बयानी से जुड़े मामले शामिल नहीं हैं। वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए धारा 73 के तहत जारी किए गए सभी नोटिसों के लिए, परिषद ने उन डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जो तामील हो चुकी है…”
दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
दिल्ली: दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा*, “आज से हमारे हज यात्रियों का आगमन शुरू है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने हज यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव कोशिश की है…”
हज यात्रा के दौरान हीट वेव के चलते कई भारतीयों की मौत पर उन्होंने कहा, “…बहुत अफसोस की बात है जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं। जिन्होंने हज़ यात्री अपनी अल्लाह को प्यारे हो गए, दुआ करूंगी कि जन्नत में उनको ऊंचे से ऊंचा मुकाम मिले।”
