Headlines

बहनोई ने साले की फावड़े से काट कर की हत्या

*कानपुर देहात। बहनोई ने साले की फावड़े से काट कर की हत्या

बहनोई ने साले पर फावड़े से किए कई वार, मौके पर ही दर्दनाक मौत

घर से दूर मुर्गी फार्म में सो रहें सालें पर बहनोई ने फावड़े से किया हमला

दोनों के बीच विवाद की बताई जा रहीं हैं बात। अपनी बहन के घर पर रहता था मृतक

घरेलू कलह की बताई जा रहीं बात। फावड़े से काटकर हत्या से इलाके में फैली सनसनी। पुलिस मामले के छानबीन ने जुटी। थाना शिवली के प्रतापपुर उदैत गांव का मामला।

ज्यादा फोन चलाने से होती हैं कई बीमारी, एंग्जायटी और एग्रेशन तो है आम, ज्यादा जानने पर उड़ेंगे होश*
फोन का यूज कुछ साल पहले तक केवल बातचीत करने के लिए किया जाता था, लेकिन जब से देश में इंटरनेट क्रांति हुई और स्मार्टफोन बजट प्राइस में आने लगे, तभी से इनका यूज बातचीत के साथ मनोरंजन के लिए भी होने लगा. बहुत से लोग तो ऐसे हैं, जो स्मार्टफोन को 14-14 घंटे तक यूज करते हैं.आपको बता दें कि स्मार्टफोन का ज्यादा यूज कई बार हानिकारक साबित हो सकता है. फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट से आंख तो कमजोर होती ही है, साथ में एंग्जायटी और एग्रेशन जैसी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. अगर आप भी स्मार्टफोन का यूज ज्यादा कर रहे हैं तो आपको इस खबर को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए.अगर कोई यूजर ज्यादा मोबाइल यूज करता है तो उसका किसी भी काम पर फोकस नहीं रह पाता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोबाइल पर बार-बार नोटिफिकेशन आने से यूजर्स नोटिफिकेशन को देखने के लिए स्मार्टफोन ऑन को करते रहते हैं. ऐसे में ज्यादा स्मार्टफोन यूज करने से आप किसी भी काम को एकाग्र होकर पूरा नहीं कर सकते.ज्यादा स्मार्टफोन यूज करने वाले यूजर्स में देखा गया है कि उन्हें एंग्जायटी और डिप्रेशन की अक्सर शिकायत रहती है. अगर आप भी ज्यादा स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि एंग्जायटी और डिप्रेशन की पहचान करना काफी मुश्किल होता है.स्मार्टफोन को ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. ऐसे में आप बात-बात पर लोगों पर गुस्सा करना शुरू कर देते हैं, जिस वजह से आपके लोगों के साथ व्यक्तिगत संबंध तो खराब होते ही हैं, साथ में आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *