बाबूलाल गौर ने अचानक बदले तेवर, बोले- यकीन है मुझे ही टिकट मिलेगा, रिपोर्ट

भोपाल 5 नवंबर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रत्याशियों के चयन में जितनी मशक्कत करना पड़े उससे कहीं गोविंदपुरा सीट को लेकर माथापच्ची हो रही है पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर अपना दावा कर रहे हैं बगावती तेवर भी दिखा चुके हैं लेकिन सोमवार को उन्होंने यू टर्न लिया और बोले मुझे पूरा यकीन है कि पार्टी मुझे ही टिकट देगी। इधर इस सीट से दावेदार तपन भौमिक ने भी अपना बयान देकर प्रदेश की राजनीति में उठापटक मचा दी है।

गोविंदपुरा सीट के लिए बाबूलाल गौर के बयान के बाद टिकट के दावेदार तपन भौमिक ने कहा कि भाजपा में प्रशर पॉलिटिक्स की कोई जगह नहीं है फिर चाहे गोविंदपुरा सीट्स हो या किसी अन्य विधानसभा सीट। पार्टी ऐसे किसी प्रेशर को बर्दाश्त नहीं करेगी। भौमिक ने कहा कि जो यह कह रहे हैं चला जाऊंगा निर्दलीय लड़ूंगा, कांग्रे से लड़ूंगा, ऐसे लोगों का भाजपा में कोई स्थान नहीं है।

इस बीच कृष्णा गौर ने भी अपने बयान को बदल दिया है उन्होंने कहा कि अभी सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है मुझे यकीन है कि पार्टी टिकट देगी।

मध्य प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा रोचकता इस बात को लेकर बनी हुई है कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बाबूलाल गौर टिकट ना मिलने की सूरत में रूप से मैदान में आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *