बिना बुर्का मायके जाने पर पत्नी व दो बेटियों को मार आंगन में किया दफन

कांधला( शामली)| गांव गढ़ी दौलत में बुर्का न पहनकर मायके जाने से नाराज पति ने पत्नी ताहिरा की गोली मारकर हत्या कर दी| वारदात की गवाह बनी दो मासूम बेटियों आफरीन (14) व शाहरीन (7) को भी उसने मौत की घाट उतार दिया| इसके बाद तीनों के शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिए | 10 दिसंबर की रात हुई इसको अपना घटना का खुलासा 6 दिन बाद मंगलवार को हुआ|
पुलिस के अनुसार आरोपी फारूक शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता है| उसके साथ पत्नी ताहिरा(32) व पांच बच्चे रहते थे| उसकी अपनी माता-पिता से बोल चाल नहीं था | पूछताछ में फारूक ने बताया की पत्नी ताहिरा झगड़े के बाद बिना बुर्का पहने मायके चली गई थी, जिससे उसे अपमान महसूस हुआ| इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया | आरोपी के पिता की सूचना पर पुलिस ने खुदाई कर कर तीनों के शव बरामद किए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *