कानपुर ब्रेकिंग। बिल्हौर में वर्चस्व को लेकर भाजपा नेताओं में छिड़ी जंग
उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला के ऊपर भाजपा नेता कुश अग्निहोत्री ने लगाया हमले का आरोप ।
एक दर्जन से अधिक लोगों को लेकर हमला करने आए थे जिला उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला।
पुलिस ने एक राइफल समेत कई लोगों को लिया हिरासत में। कई लोग आपसी विवाद में हुए घायल।
सुल्तानपुर- भाजपा विधायक के करीबी प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह उर्फ रणंजय सिंह समेत कई के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज।आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा सं-457/2023 ,धारा-147,148,307,325,323,506 में दर्ज किया मुकदमा।जल्द ही गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तों को जेल भेजने की बात कह रही पुलिस।आज सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके परिजनों की प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह ने अपने गुर्गों संग मिलकर की थी जमकर पिटाई।पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा।गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गाँव का मामला।
*दिल्ली- करारी हार के बाद BS येदुरप्पा के बेटे को भाजपा ने कर्नाटक BJP का अध्यक्ष बनाया !!
बेंगलुरु में कूड़ा बीनने वाले को कूड़े के ढेर में मिले 25 करोड़ डॉलर*
शख़्स को रेलवे ट्रैक पर कूड़े के ढेर में एक बैग में मिले करोड़ों डॉलर।
दिल्ली। हीरो कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल की ED ने 25 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की। उनके ख़िलाफ़ मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
*दिल्ली*
*सुप्रीम कोर्ट से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को झटका दिया है. कोर्ट ने 19 और 20 जून को पंजाब विधानसभा के सत्र को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया है*
कोर्ट ने कहा कि अब राज्यपाल इस सत्र को वैध मानते हुए अपने पास लम्बित बिल पर फैसला लें. विधानसभा सत्र की वैधता पर राज्यपाल की ओर से संदेह जताना सही नहीं है. विधानसभा में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं, लिहाजा सत्र को राज्यपाल द्वारा गैरकानूनी ठहराना संवैधानिक रूप से सही नहीं है.
