14 अगस्त से प्रारंभ हो रही नागपुर शहडोल साप्ताहिक ट्रेन का किया स्वागत एवं रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग की विस्तार हो अंबिकापुर तक, बिसाहु लाल सिंह
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे) 14 अगस्त से प्रारंभ हो रही नागपुर -शहडोल सप्ताहिक ट्रेन का मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं अनूपपुर के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने किया स्वागत एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णोव से पत्र लिखकर यह मांग की उसका विस्तार अंबिकापुर तक किया जाए, जिससे कि इस आदिवासी अंचल, कोलाचल के लोगों को इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन का ज्यादा से ज्यादा इस क्षेत्र के आम यात्रियों को लाभ मिल सके।
