बिहार-कल जिस लड़की की डीएम से शादी होने थी, आज उसने छत से कूदकर जान दे दी

पटना 9 दिसंबर । एक रिटायर्ड आई जी की बेटी ने 14वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस सनसनीखेज घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची मृतिका का नाम डॉक्टर स्निग्धा और सेवानिवृत्त आईजी का नाम सुधांशु कुमार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रिटायर्ड आई जी उदयगिरि अपार्टमेंट में रहते थे। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा मालूम होता है यह आत्महत्या का मामला है। इस समय परिवार सदमे की स्थिति में इसलिए हमने उसे किसी प्रकार का सवाल नहीं किया है हमें कोई आत्महत्या का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जाता है कि मृतका की सोमवार को किशनगंज के डीएम से शादी होने वाली थी।

रविवार की सुबह अपने ड्राइवर के साथ अपॉइंटमेंट में पहुंची और यहां एक अधिकारी से मुलाकात के बाद छत से छलांग लगा दी।

एसएसपी ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है छत से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस जल्दी बाजी में कुछ भी कहने से कतरा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *