पटना 10 जनवरीः बुधवार की सुबह सेना की भर्ती कार्यक्रम मे मची भगदड़ मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 5 के करीब युवक घायल हो गये। सभी घायल गया के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते साल नवंबर 2017 में बिहार के ही बेगूसराय जिले में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान भगदड़ मच गई थी. स्नान के दौरान मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हुई थी और 10 से अधिक लोग घायल हुए थे.
सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी. इसके अलावा भी देश में हाल ही के समय में भगदड़ से कई मौतें हुई थीं.
