बीएसपी को ऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद की चुनावी रैलियां रद्द हो गई हैं

बीएसपी को ऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद की चुनावी रैलियां रद्द हो गई हैं।
सीतापुर में आकाश पर जब से एफआईआर हुई, वो चुनाव मैदान से पीछे हट गए हैं। तब से उनकी चार चुनावी सभाएं बिना किसी कारण बताए पार्टी ने रद्द कर दी है। फिलहाल वो चुनाव प्रचार से दूर हो गए हैं।
सीतापुर में आकाश समेत पार्टी के कई नेताओं पर अचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें उन्होंने कहा था ये आतंकवादियों की सरकार है। आकाश उसी दिन रात में दिल्ली लौट गए और तब से वो चुनाव प्रचार में नही लौटे।

अफगानों को सिंधिया परिवार ने भारत की सीमा के बाहर धकेलने का काम किया था…”
गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने सिंधिया परिवार के योगदान को सराहा

बनासकांठा, गुजरात: एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “वे मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा आपकी समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर पैदल चला…दूसरी तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं, जो एक महल में रहते हैं। क्या आपने उसे टेलीविजन पर देखा है?… उसके चेहरे पर धूल का एक भी कण दिखाई नहीं देता… वह आपकी समस्याओं को कैसे समझ सकता है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *