Headlines

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में आडवाणी और जोशी का नाम नहीं

नई दिल्ली 26 मार्च। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है ।बीजेपी ने विजय संकल्प सभा में करना शुरू कर दी है ।बीजेपी के तमाम बड़े नेता अलग-अलग शहरों में पार्टी के विचार कर रहे हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 28 मार्च से प्रचार अभियान में भाग लेने वाले हैं ।इस बीच पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है ।हैरानी वाली बात यह है कि इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है

बीजेपी ने पहले आडवाणी की गांधीनगर सीट से अमित शाह को उम्मीदवार बनाया है । खबर यह भी है कि कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट कट सकता है। मुरली मनोहर जोशी ने मतदाताओं को लेकर एक बारे में जानकारी भी दी है। चुनाव से दूर रहने वाली उमा भारती और कलराज मिश्र का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में नरेंद्र मोदी अमित शाह राजनाथ सिंह अरुण जेटली सुषमा स्वराज नितिन गडकरी योगी आदित्यनाथ उमा भारती हेमा मालिनी शिवराज सिंह चौहान पियूष गोयल मनोज तिवारी दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य का नाम शामिल है ।इसके अलावा अन्य बीजेपी नेताओं के नाम लिस्ट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *