Headlines

बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की सूची कल जारी हो सकती, मोदी की सीट पर भी फैसला सम्भव, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 15 मार्च। शनिवार को बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीट का भी एलान सम्वभ है।

शनिवार को बीजेपी की बड़ी बैठक होगी। बीजेपी केंद्रीय चुनाव आयोग समिति की बैठक में मोदी भी शामिल होंगे। बैठक में 100 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।

लिस्ट में राजनाथसिंह , मोदी, नितिन गडकरी, सदानंद, राधामोहन की सीट का एलान हो सकता है। मोदी अभी बनारस से सांसद है। इस अटकलें थी कि मोदी ओडिशा की पूरी सीट से चुनाव लड़ सकते है।

हालांकि, किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई थी. 2014 में प्रधानमंत्री ने वाराणसी के अलावा गुजरात के वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने वडोदरा सीट को छोड़ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *