दिल्ली। आपको बताते चलें, भाजपा ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
नासिक, महाराष्ट्र: नासिक लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार हेमंत गोडसे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, NCP नेता (अजित पवार गुट) छगन भुजबल, भाजपा नेता गिरीश महाजन और शिवसेना के दादाजी भुसे की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
पश्चिम मेदिनीपुर: बंगाली फिल्म अभिनेता और घाटल लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार दीपक अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
