*बीजेपी फॉर विकसित केरल यात्रा का 11 फरवरी को झांसी स्टेशन पर भव्य स्वागत*
झांसी ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “बीजेपी फॉर विकसित केरल यात्रा” 11 फरवरी को प्रातः 7 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुची इस ऐतिहासिक यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यकर्ता “विकसित केरल, विकसित भारत”, “हर समस्या का हल, केरल में कमल”, “जो कभी नहीं बदला, वह अब बदलेगा” जैसे प्रेरणादायी नारों से लगाएं गए तथा हाथों में प्ले-कार्ड लेकर फूल मलाओ से यात्रा का स्वागत किया गया
भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ झांसी रेल्बे स्टेशन पर एकत्र होकर यह संदेश दिया कि अब केरल भी विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो केरल में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रही है।
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि बीजेपी फॉर विकसित केरल यात्रा के माध्यम से पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और विकास मॉडल को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। झांसी रेलवे स्टेशन पर यह स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती का परिचायक होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की है कि वे इस यात्रा का स्वागत कर के विकसित केरल, विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा
गोकुल दुबे,मनमोहन गेंडा,अमित साहू,ओम बिहारी भार्गव,संजीव अगवाल रोहित गोठनकर,प्रियांशु दे ,सौरभ मिश्रा,परमजीत सिंह,विकाश ,जीतू तोमर,नरेंद्र नामदेव कुसवाहा,अभिषेक जैन अनूप करोसिया,मिथलेश साहू,चित्रांश दुबेदी धीरज गोसोआमी अमन मिश्रा,शुभम् बनर्जी हेमंत पांचाल, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
