Headlines

बीजेपी विकास के नाम पर जनता को छल रही है -प्रद्रीप जैन

झांसी ! झांसी ललितपुर लोक सभा से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मऊरानीपुर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया एवं टोड़ी फतहपुर और बंगरा गायत्री पीठ के पास सभाएं आयोजित की और जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित किया. जहां बड़े जनसमूहों ने प्रदीप जैन आदित्य का फूलों की वर्षा करके स्वागत सत्कार किया। प्रदीप जैन आदित्य ने इन समारोहों में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास की बात करती हैं। ये विकास के नाम पर जनता को छल रहे हैं। आप खुद देखिये कि आपकी जिन्दगी में कितने हालात पहले से अधिक बदतर हुए हैं। आम जनता बदहाल है। मंहगाई ने कमर तोड़ दी है। मज़दूर को भर पेट रोटी नहीं मिल रही है। किसान को उसकी मेहनत का पूरा मुआवजा नहीं मिल रहा है और ये सरकार गरीब की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। इसको तो बस एक चिन्ता कि अडानी, अम्बानी और पूजीपतियों को कितना फायदा पहुॅचाया जा सकता है। गरीब मरता है तो मर जाये। ये सरकार गरीब की लंगोटी भी पूजीपतियों को दे देना चाहती है। कांग्रेस सरकार छोटे उद्योग धन्धे स्थापित करने में विश्वास करती है। आज गरीब को दो वक्त की रोटी भी रोटी पर रोटी रख कर खाने को नहीं मिल रही है। आपको देश के और अपने हालात बदलना है तो कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जितायें।

सभाओं को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण परिहार, आप के जिला अध्यक्ष अरशद खान, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष राकेश पहलवान और जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जगदीश वर्मा, चांद राईन, इकबाल खांन, रामाधार सिंह यादव, बीएसपी छोडकर कांग्रेस पार्टी में आये मनीष अहिरवार, अशोक गुप्ता, सुरश नगाईच, राजीव जैन, इदरीस खान, प्रदीप, ठाकुर दास, विनोद अहिरवार, जलाल उददीन, दीन दयाल गुप्ता, मथुरा देवी कुशवाहा, जितेन्द्र वर्मा, तालिब राजा, वीरेन्द्र सिंह यादव, समीर खान, याकूब मंसूरी, इमरान मंसूरी, संतोष खटीक, कुंवर मुकुट सिंह, लोकेन्द्र यादव, गोविन्द दास, सुनील दुबे, संजू यादव, रामजीवन यादव, हाजी महमूद, देवेन्द्र पाठक, कर्मवीर सिंह भदौरिया, भूपेन्द्र यादव, हेमन्त यादव, सयान खान, खुर्शीद पठान महेन्द्र पांचाल, भूपेन्द्र परिहार,निहाल, सनी सागर, राम सेवक शर्मा,जीतू अहिरवार, गोलू और बहुत बड़ी संख्या में सभी पार्टियों के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *