Headlines

बुंदेलखंड वैश्य समाज द्वारा श्रीमती साउथ एशिया यूनिवर्स 2025 एकता गुप्ता का स्वागत समारोह

झांसी। राजकीय संग्रहालय में बुंदेलखंड गहोई समाज की शान बढ़ाने वाली मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स 2025 श्रीमती एकता गुप्ता के झांसी आगमन पर भव्य एवं हार्दिक स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बुंदेलखंड समाज की महिलाओं एवं बंधुओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती नीतू गुप्ता उदय लोहारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा झांसी ने बड़ी प्रसन्नता जताते हुए बताया की निश्चित ही एकता जी ने समाज और राष्ट्र के लिए आदर्श के रूप में समाज की युक्तियां तथा मातृशक्ति के लिए आदर्श के नए आयाम स्थापित किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौंदर्य का पुरस्कार हासिल करना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। निश्चित ही यह संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा है और इसी क्रम में श्रीमती साउथ एशिया श्रीमती एकता गुप्ता ने मातृशक्ति को आगे बढ़ाने तथा स्वावलंबी जीवन के लिए अनेक मूल मंत्र बताएं और कहा कि यह नया भारत है इसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की बात कही। वहां पर उपस्थित सामाजिक बांधो एवं मातृशक्ति ने करतल ध्वनि से बारंबार अभिवादन किया तथा श्रीमती एकता गुप्ता जी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इसके उपरांत बुंदेलखंड क्षेत्र गहोई वैश्य महिला सभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता ने मिसेज यूनिवर्स का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे समाज के लिए बड़े गौरव का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक सौंदर्य का खिताब हासिल किया है। उन्होंने उनके लिए तथा मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सुंदर कविता सुनाई ।
रजनी गुप्ता ने आगे कहा कि जब एक बेटी आगे बढ़ती है तो केवल उसका जीवन नहीं बदलता पूरे परिवार और समाज का जीवन बदल जाता है उसे पूरे शहर का जीवन बदल जाता है जैसे कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि किसी राष्ट्र की प्रगति का सबसे अच्छा मापदंड यही है कि वहां की महिलाओं की स्थिति कैसी है।
बुंदेलखंड गहोई महासभा के अध्यक्ष श्री उमेश छिरौलिया ने कहा की निश्चित ही एकता बेटी ने हमारा सिर्फ गर्व से ऊंचा कर दिया जो कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में बाजी मारकर हमारे राष्ट्र का हमारे समाज का हमारे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम उपरांत कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती नीतू गुप्ता उदय लुहारी ने आए हुए सभी सामाजिक बंधुओं एवं मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकता गुप्ता के पिता श्री एकनाथ गुप्ता माता श्रीमती ममता गुप्ता भाई श्री शिवम गुप्ता भाभी श्री श्रुति गुप्ता और उनके पति दीप जी सहित झांसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नौगरैया वर्तमान अध्यक्ष रामप्रकाश नाछौला बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश गुप्ता मंत्री राकेश रावत प्रदीप सरावगी नितिन सराओगी राजू रक्सा राधेश्याम नीखरा बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता जी सचिव रजनी सेठ बुंदेलखंड नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राम जी गुप्ता मंत्री निखिल विश्वारी प्रदीप गुप्ता रानीपुर वरिष्ठ समाज सेवी सुमित गुप्ता दिल्ली सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं मातृ शक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सुंदर संचालन बुंदेलखंड वैश्य समाज की महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *