बेटी तो स्कूल गयी थी, चंबल कैसे पहुंच गयी?

लखनउ 14 सितम्बरः मां-बाप यह नहीं समझ पा रहे कि उनकी बेटी स्कूल जाने के लिये निकली थी, उसकी लाश चंबल की नदी मे  कैसे मिली। यह मामला इटावा जिले मे  नदी मे  मिली दो स्कूली छात्राओ  की लाश से जुड़ा है। एक छात्रा की पहचान हो गयी है। उसी छात्रा के माता पिता दर्द से कराहते हुये सवाल कर  रहे हैं।

हालांकि दूसरी लड़की की लाश को अभी उसके परिजनों ने पहचानने में थोड़ी असमर्थता जाहिर की है। जिस लड़की की बात की गई है उसका नाम योगिता बताया गया है इस लड़की की एक आंख निकाल ली गई है जबकि दूसरी लड़की का नाम हिमानी है ये दोनों ही लड़कियां जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। योगिता नाम की लड़की रनिया के किराना गांव की रहने वाली है जबकि हिमानी रनिया के आर्य नगर की रहने वाली है। तीसरी लड़की लक्ष्मी है जो कानपुर देहात के रनिया की रहने वाली है वो भी गायब है।

योगिता की आंख निकाली गई है, योगिता के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी नाम की लड़की उनकी लड़की को घर से स्कूल ले जाने के बहाने सुबह लेकर गई थी। उसके बाद उनकी लड़कियों का कुछ अता-पता नहीं चला। जब उन्होंने रानियां पुलिस से शिकायत की रनिया पुलिस ने उन लड़कियों को खोजने की बात कही। बुधवार शाम 3:00 बजे इटावा जिले के थाना सहसों के इलाके में कुंवारी नदी में जब दो लड़कियों की लाश मिली और जब ये खबर मीडिया की सुर्खियां बनी तब उनके परिजन इन लड़कियों के बारे में जानकारी करने के लिए आज सुबह इटावा पहुंचे। पोस्टमॉर्टम हाउस में योगिता और हिमानी के परिजनों ने शिनाख्त की। योगिता के परिजनों ने अपनी लड़की के शव को पहचान लिया है लेकिन हिमानी के पिता ने पहले लड़की के शव को पहचाना लेकिन SSP की पूछताछ के दौरान उसने अपने लड़की के शव को पहचानने से इनकार कर दिया। कुल मिलाकर इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और मामला तीन लड़कियों की बजाए चार लड़कियों के गायब होने का लगने लगा है।

कानपुर देहात के क्षेत्र रनियां गांव की रहने वाली योगिता और हिमानी को उनकी सहेली लक्ष्मी घर से स्कूल के लिए ले आई थी। लेकिन ये तीनों लड़कियां स्कूल नहीं पहुंची और शाम को अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने लड़कियों को तलाशना शुरू कर दिया। कल इटावा जिले की चंबल घाटी के सहसो थाने के अंतर्गत कुंवारी नदी पर योगिता और हिमानी की लाश पड़ी मिली, लेकिन तीसरी छात्रा लक्ष्मी का कोई पता नहीं लगा सका। दोनों छात्राओं के परिवार वाले लक्ष्मी पर आरोप लगा रहे है, लेकिन लक्ष्मी का पिता भी अपनी बेटी को ढूंढ रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *