*बैंक ऑफ इंडिया – आवास विकास शाखा (झाँसी), कानपुर अंचल का उद्घाटन*
झाँसी, 16 मार्च 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने अपने विस्तार और वित्तीय समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कानपुर अंचल की 76वीं शाखा – आवास विकास, झाँसी का उद्घाटन किया। यह नई शाखा क्षेत्र में बैंक की सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शाखा का उद्घाटन श्री बिमल कुमार दुबे (आई. ए. एस.) मंडल आयुक्त, झाँसी, श्री अमरेन्द्र कुमार बैंक ऑफ़ इंडिया फील्ड महा प्रबंधक उत्तर प्रदेश, श्री अभय कुमार आंचलिक प्रबंधक, कानपुर अंचल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री भान सिंह कुशवाहा शाखा प्रबंधक सहित शाखा के अन्य कर्मचारी एवं झाँसी शहर की शाखाओं के शाखा प्रबंधक स्टाफ गण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबोधन में बैंक ऑफ इंडिया की आधुनिक, पारदर्शी एवं ग्राहक-हितैषी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं जैसे स्टार होम लोन, स्टार व्हीकल लोन, MSME ऋण, कृषि वित्त, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं तथा बीमा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन समारोह में ग्राहकों, स्थानीय निवासियों तथा व्यापारिक समुदाय की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने नई शाखा के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने घर और व्यवसाय के निकट सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होंगी।
आवास विकास शाखा (झाँसी) को क्षेत्र की बढ़ती बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है। यह शाखा सभी प्रकार के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेगी तथा झाँसी जिले में बैंक ऑफ इंडिया की उपस्थिति को और सुदृढ़ बनाएगी।
इस अवसर पर श्री अमरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, FGMO लखनऊ ने कहा कि यह नई शाखा वित्तीय सशक्तिकरण का केंद्र बनेगी और व्यक्तियों, उद्यमियों, किसानों तथा व्यवसायों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने मंडलायुक्त महोदय को आश्वासित किया कि यह शाखा समाज के सभी वर्गों के लिए अनुकूलित बैंकिंग समाधान प्रदान करते हुए स्थानीय आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
