ब्रह्म समाज से देश के पहले प्रधानमंत्री बने पंडित जवाहरलाल नेहरू :अरविंद वशिष्ठ

झांसी: आज ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास का गठन किया गया एवं न्यास के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मध्य मंत्रालय भारत सरकार ने दीप प्रज्वलित कर किया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष अवधेश मकडारिया ने की संचालन संजय दुबे ने किया!
मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा की भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं उन्हें राम के काल में भी देखा गया और कृष्ण के काल में भी उन्होंने ही भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र उपलब्ध कराया था ! आज ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास के गठन पर में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को हृदय से बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वह अपने उद्देश्य में सफल हो आज ब्राह्मण समाज के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को भी मैं शत-शत नमन करता हूं उन्होंने समाज को पहले प्रधानमंत्री होने का गौरव प्रदान किया और इस देश की विकास की नींव रखी!
विशिष्ट अतिथि दीपक त्रिपाठी ने कहा कि न्यास द्वारा समय-समय पर ब्रह्म विभूतियों के योगदान को याद कर कृतज्ञता अर्पित करता रहेगा!
न्यास के अध्यक्ष अवधेश मकडारिया ने कहा कि न्यास द्वारा ब्रह्म विभूतियां की जयंती मनाई जाएगी जिन्होंने इस देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है!
सभा का संचालन करते हुए संजय दुबे ने कहा कि न्यास द्वारा समय-समय पर ब्रह्म विभूतियों के योगदान को याद कर कृतज्ञता अर्पित करता रहेगा!
सर्वसम्मति से अवधेश मकडारिया को अध्यक्ष महामंत्री संजय दुबे उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी उपाध्यक्ष अशोक दुबे पांडे उपाध्यक्ष निखिल पाठक सचिव कार्तिकेय पटेरिया को मनोनीत किया गया !
संचालन महामंत्री संजय दुबे ने आभार उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने व्यक्त किया!
उक्त अवसर पर अभिषेक उपाध्याय मदन तिवारी शीतल दुबे, अभिषेक दिक्षित आशीष बाजपेई ,मानस नायक, अनुराग तिवारी, अनुशील शर्मा, आदित्य वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *