भगवान शिव को श्रावण मास अत्यंत प्रिय है :अरविंद वशिष्ठ रिपोर्ट:अनिल मौर्य

*भगवान शिव को श्रावण मास अत्यंत प्रिय है :अरविंद वशिष्ठ*
झांसी: आज सावन मास के द्वितीय सोमवार को शांति भवन बालाजी मंदिर पर पुराने प्राचीन शिव मंदिर में अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने मुख्य जजमान के रूप में विधि विधान से पूजन अर्चन किया !ओम नमः शिवाय की ध्वनि से शिवालय गुंजायमान हो उठा भगवान शंकर का दूध, दही ,शक्कर, शहद, गंगाजल ,घी ,भस्म आदि से अभिषेक किया गया एवं बेलपत्र,भांग धतूरा अर्पणकर आरती की गई भगवान भोलेनाथ से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई ,उक्त अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र रेजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हीरा सिंह भदौरिया, बुंदेलखंड अध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन जितेन्द्र सिंह भदौरिया ,अवधेश मकड़ारिया , निखिल पाठक,अभिषेक दिक्षित आदि लोगों ने साथ मे भोलेबाबा की पूजा अर्चना की।
*अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि* हमारे देश की परंपराएं हमें हमेशा ईश्वर से जोड़ती हैं फिर उसमें एक दिन का त्योहार हो या महीने भर का उत्सव सभी का अपना अलग महत्व है यहां ऋतु की भी पूजा की जाती है वर्षा ऋतु से ही 4 महीने के त्यौहार शुरू हो जाते हैं जिनका पालन सभी धर्म जाति अपनी अपनी मान्यताओं के अनुरूप करते हैं उसी प्रकार सावन मास का हिंदू समाज में बहुत अधिक महत्व है इसे कई विधियों एवं परंपराओं के रूप में देखा एवं पूजा जाता है शिव जी सावन के देवता कहे जाते हैं उन्हें इस माह में भिन्न-भिन्न तरीकों से पूजा जाता है पूरे माह धार्मिक उत्सव होते हैं शिव उपासना, व्रत, पवित्र नदियों में स्नान एवं शिव अभिषेक का महत्व है विशेष तौर पर सावन सोमवार को पूजा जाता है धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता है इसके पीछे की मान्यता है कि दक्ष पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक श्रापित जीवन जिया उसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे श्रावण मास में कठोर तप किया जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की अपनी भार्या से पुन: मिलाप के कारण भगवान शिव को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है मान्यता है कि इस महीने में कुमारी कन्या अच्छे वर के लिए शिव जी से प्रार्थना करती हैं और भगवान शिव की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी होती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *