Headlines

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को नोटिस जारी

आगरा। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को नोटिस जारी।।निर्दलीय प्रत्याशी समर्थन में जनसभा करने पर नोटिस

निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी के समर्थन में गए थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कारण बताओ नोटिस जारी

भाजपा विधायक के बेटे हैं । निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी

फतेहपुर सीकरी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं

राजकुमार चाहर के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं रामेश्वर चौधरी.।

*निकाह का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म*

*दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस पर छोड़ने का लगा आरोप केस न दर्ज होने पर एसपी से शिकायत*

*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा भाभी से निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप देवर पर लगा है।मामले की शिकायत पीड़िता ने इलाकाई पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई थी। आरोप है की दुष्कर्म के आरोपित को करारी पुलिस ने छोड़ दिया है। इसके साथ ही केस नही दर्ज किया।न्याय न मिलने से शनिवार को पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

करारी क्षेत्र के एक गांव में निकाह का झांसा देकर सगे देवर ने विधवा भाभी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।विधवा ने निकाह का दबाव बनाया तो देवर मुकर गया।बीते 28 मई की रात 10 बजे देवर ने विधवा भाभी के घर जाकर जबरन दुष्कर्म किया। शोर गुल होने पर सो रहे बच्चे जाग गए और युवक को अर्धनग्न हालत में देख लिया। तो वहीं कहीं भी शिकायत करने पर विधवा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। दूसरे दिन इसकी शिकायत पीड़िता ने करारी पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई थी।आरोप है की कई दिनो तक थाने का चक्कर लगाने के बाद भी केस नही दर्ज हुआ। इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर थाना से छोड़ दिया है। केस न दर्ज होने पर शनिवार को पीड़िता एसपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *