..
भारतीय योग संस्थान का 57 वां योग दिवस आज डॉ मैथिली शरण पार्क में ज़िले के सभी केंद्रों के साधकों ने बड़े धूमधाम से मनाया ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सबसे वरिष्ठ साधक 90 वर्षीय श्री जनक बाबू जी द्वारा माँ सरस्वती जी, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया |
उसके पश्चात केंद्र प्रमुख नारायण बाग़ श्री गिरीश श्रीवास्तव जी ने माँ सरस्वती जी की वंदना, ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योगासन की शुरूआत करवायी | इसके पश्चात श्री ओ पी शर्मा जी ,श्री आशुतोष तिवारी जी, श्री प्रमोद गर्ग जी ,सीपरी क्षेत्र के श्री अरुण भल्ला जी ,विश्व विदयालय क्षेत्र के भँवर सिंह जी ,ने विभिन्न आसन – वक्रांसन, पवनमुकतासन,गतयात्मक नौकासन, त्रिकोड़ासन इत्यादि करवाये एवं आसनों से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार से बताया ।उसके बाद नाड़ी शोधन प्राणायाम शहर क्षेत्र के प्रमुख श्री संजय तिवारी ने करवाया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज़िला प्रधान श्री रविंद्र त्रिवेदी जी ने ध्यान का अभ्यास करवाते हुए बताया कि ध्यान बहिर्मूखी से अंतर्मुखी की ओर ले जाने वाला प्रभावी अभ्यास हैँ जिसको हमको प्रतिदिन करना चाहिए | विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सदस्य श्री कुमार विपिन अग्रवाल ने भारतीय योग संस्थान के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि संस्थान में किसी भी प्रकार का जाति, धर्म का भेद भाव नही हैँ | राजनीति का कोई स्थान नहीं हैँ | यह एक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइसेसन हैँ,जो57 वर्षो से देश एवं विदेशो में निःशुल्क योग की शिछा प्रदान कर रही हैँ | उन्होंने योग के द्वारा समस्त जन जाति को स्वस्थता प्रसन्नता प्रदान करने हेतु प्रत्येक घर से प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़ने का आवहान किया
अंत में आशुतोष तिवारी ने सभी आये हुए अधिकारियों एवं साधको का आभार व्यक्त किया | प्रार्थना शांति पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण हुया ।
कार्यक्रम में जिला मंत्री अनिल अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री अनिल सोनी, हयारण जी ,हुकुम चंद्र जैन, रमाकान्त तिवारी, पंडा जी, निलय जैन,नारायण दास,विपिन पेंटर, दुसेजा जी इत्यादि उपस्थित रहे
