*भारतीय योग संस्थान का 60 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न*
भारतीय योग संस्थान के 60 वें स्थापना दिवस का आयोजन भारतीय योग संस्थान जिला झांसी मध्य प्रांत के द्वारा मैथिली शरण गुप्त पार्क में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री दिनेश उदैनिया, आरोग्य भारतीय जिला योग प्रधान , प्रांतीय सदस्य कुमार विपिन अग्रवाल, जिला प्रधान रविन्द्र त्रिवेदी, जिला मंत्री अनिल अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री अनिल सोनी एवं जिला विस्तारक संजय तिवारी द्वारा माँ सरस्वती जी एवं संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया | कार्यक्रम के क्रम में अनिल सोनी जी नें सूक्ष्म क्रियाए, अजीत जैन नें पद्मासन ,गहरे लंबे श्वास, गायत्री पाठ के द्वारा योगाभ्यास शुरू हुआ। सदर महिला केंद्र प्रमुख श्रीमती नीलम अग्रवाल जी के द्वारा ताड़ासन अर्ध चक्रासन, प्रमोद गर्ग नें सूर्य नमस्कार, काशीराम पार्क के केंद्र प्रमुख श्री हरि प्रकाश श्रीवास्तव जी ने उष्ट्रासन ,सिंह गर्जनासन, नारायण बाग केंद्र प्रमुख से श्री गिरीश चंद्र श्रीवास्तव जी ने कोणासन, वक्रासन आदि क्रियाएं करवा कर, हास्यासन करवाया गया ।नारायण बाग़ महिला केंद्र से श्रीमती अनीता सोनी जी ने त्रियक भुजंगासन, उत्तानपादासन करवाया ।रानी लक्ष्मीबाई केंद्र प्रमुख श्री सुनील अग्रवाल जी ने सेतुबंध आसान और शवासन कराया । जिला प्रधान श्री रविंद्र त्रिवेदी जी ने प्राणायाम एवं ध्यान को कराते हुए बारीकी से उनके फायदे बताएं।। शालिनी अग्रवाल एवं उनकी टीम नें एक भजन प्रस्तुत किया |
योगाभ्यास के पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश उदैनिया जी नें बताया कि योग हमारे ऋषि मुनियो की एक ऐसी विधा है जिससे शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ पाया जा सकता हैँ | उन्होंने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं संस्थान के इस निशुल्क 60 वर्षीय सेवा कार्य हेतु भूरी भूरी प्रसंशा करी एवं जनमानस से योग से जुड़ने का आवहान किया | प्रांतीय सदस्य श्री विपिन अग्रवाल जी ने त्रिमासिक पत्रिका,योग मंजरी के महत्व ओर उद्देश्यो के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी एक एक लाइन 1-1 लाख रूपये के बराबर हैँ , इसमें स्वस्थ रहने हेतु प्रमुख लेख उपलब्ध रहते हैँ , कोई एक लेख हमारे जीवन क़ो सुधार सकता हैँ | साधक क़ो प्रतिदिन इसका एक पेज अध्ययन करना चाहिए |जिला विस्तारक संजय तिवारी नें योग एवं प्राणायाम से होने वाले लाभो के बारे में विस्तार से बताया |
अंत में मुख्य अतिथि श्री दिनेश उदेनिया जी को जिला प्रधान जी नें संस्थान की पत्रिका भेट की ।।अंत में जिला मंत्री श्री अनिल अग्रवाल जी ने सभी केन्द्रो से आए साधक/साधिकाओं का और मुख्य अतिथि का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया ।तत्पश्चात प्रार्थना शांति पाठ किया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रतन कुशवाहा जी ने किया |
कार्यक्रम में नारायण बाग़ केंद्र से रमाकांत तिवारी, हुकूमचंद्र जैन, ओ पी शर्मा, रानी लक्ष्मीबाई केंद्र से नारायण दास अग्रवाल,नारायण दास, राजीव गुप्ता , धर्मेंद्र गुप्ता,मुकेश राय, अवधेश गुप्ता ,सुरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता,कुशवाहा जी, विजय अग्रवाल, राजीव डेंगरे ,निर्भय अग्रवाल , संजीव जैन ,संजय यादव,भंवर सिंह, शिवानी जी, निलय जैन , काशीराम पार्क से सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,
हरि प्रकाश, भूपति तिवारी, मूल चंद्र साहू, उमाशंकर शर्मा,
श्री लखन लाल साहू जी, राजू साहू,श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, सदर महिला केंद्र से नीलम अग्रवाल, शोभा भाटिया, मनीषा अग्रवाल, उमा साहू, माला अग्रवाल, रीना, आशा, सुधा एवं सदर पुरुष केंद्र से विपिन पेंटर, अभिषेक गुप्ता, अजय साहू, भगवानदीन चौधरी, धनिराम, लखन साहू,जी एस सलूजा, सतीश साहू , मनोज, मनोज चौरसिया, मुकेश गुप्ता, रामसलिल , रविन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे |
