भारत का नया स्टार ऐप, Arattai, चैटGPT और Gemini को पीछे छोड़ बन गया नंबर 1 ऐप

*भारत का नया स्टार ऐप, Arattai, चैटGPT और Gemini को पीछे छोड़ बन गया नंबर 1 ऐप, बना सबका फेवरेट*

*भारत में एक नया स्वदेशी ऐप ‘अरताई’ (Arattai) बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसे भारतीय कंपनी Zoho ने बनाया है.*

* Zoho ने Arattai ऐप लाकर धूम मचा दी है, इससे WhatsApp को चुनौती मिली है
* अब Zoho का एक और ऐप चर्चा में है, जिसका नाम Zia है
* Zia एक AI असिस्टेंट है, जो आपके काम को आसान बनाता है
* *स्वदेशी ऐप अरताई ने भारत में ChatGPT और Google Gemini को पीछे छोड़ दिया है.*
* Zoho के इस ऐप में वीडियो कॉल, वॉइस मैसेज और ग्रुप चैट जैसी सुविधाएं हैं.

*अरताई ने ChatGPT और Google Gemini जैसे बड़े और पॉपुलर ऐप्स को डाउनलोड्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है. यह दिखाता है कि भारतीय कंपनियां अब तकनीक के मामले में दुनिया के बड़े नामों को टक्कर दे रही हैं.*

■ अरताई ऐप की पॉपुलैरिटी की कहानी वाकई दिलचस्प है. गूगल प्ले स्टोर पर 27 सितंबर को यह ऐप 117वें स्थान पर था. लेकिन सिर्फ कुछ ही दिनों में इसकी रैंकिंग में जबरदस्त बदलाव आया.
■ 1 अक्टूबर को ये तीसरे स्थान पर पहुंच गया और अगले ही दिन, यानी 2 अक्टूबर को, यह पहले स्थान पर आ गया. अरताई पहले स्थान पर कई दिन तक बना रहा, जो इस ऐप की लोकप्रियता और लोगों की रुचि को दिखाता है.
■ अरताई की सफलता में सरकार और उद्योग जगत का भी समर्थन रहा है.
■ केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 सितंबर को कहा कि सरकार अब स्वदेशी Zoho सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगी. उन्होंने आम लोगों से भी स्वदेशी डिजिटल उत्पाद अपनाने की अपील की.
■ उद्योगपति आनंद महिंद्रा जैसे जाने-माने नेता भी अरताई ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं.
■ अरताई ऐप को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह स्थानीय जरूरतों और भाषाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ये भारतीय यूज़र्स के लिए आसान एक्सपीरिएंस देता है.
■ इसके अलावा जोहो ने भारत में नए POS (Point-of-Sale) डिवाइस लॉन्च किए हैं. अब बिज़नेस अपने ग्राहकों से डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या मोबाइल वॉलेट के जरिए सीधे पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं.
■ Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बताया कि ये डिवाइस कंपनी के पूरे इकोसिस्टम से जुड़े रहेंगे, जिससे पेमेंट लेना और भी आसान और तेज़ हो जाएगा.
■ साथ ही, Zoho का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai भी जल्द Zoho Pay के साथ जुड़ जाएगा. इसका मतलब ये है कि आप Arattai ऐप से ही पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे.
■ Zoho ने Arattai लाकर WhatsApp के लिए चुनौती पेश कर दी है। भारत में Arattai के यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच Zoho का एक AI असिस्टेंट भी चर्चा में है, जिसका नाम Zia है। Zia ठीक वैसा ही है, जैसा ChatGPT है।

*Zia Zoho का एक खास AI असिस्टेंट है, जो Zoho के अलग-अलग ऐप्स में काम करता है। यह आसान भाषा में सवालों के जवाब देता है। काम ऑटोमेट करता है और डेटा से जानकारी निकालता है। इसका मतलब यह कुछ मामलों में ChatGPT से भी आगे है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *