भारत बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन, ट्रेन रोकी

नई दिल्ली 10 सितंबर । डीजल पेट्रोल की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में आज कांग्रेसका भारत बंद सुबह से ही शुरू हो गया कांग्रेस का दावा है कि भारत बंद के लिए उसे 21 पार्टियों का समर्थन रहा है ।बंद को लेकर आज सुबह बिहार में कई जगह प्रदर्शन हुए, ट्रेन  रोकने की कोशिश की गई।

बिहार में पप्पू यादव के समर्थकों ने कई जगह तोड़फोड़ की, इधर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर पहुंचे और वहां से पैदल यात्रा शुरू की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने यहां पर कैलाश मानसरोवर झील से लाया हुआ पवित्र जल भी चढ़ाया. श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल की अगुवाई में विपक्ष का मार्च शुरू हो गया है.

भारत बंद का पूर्वोत्तर के कई राज्यों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. गुवाहाटी में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं.

महाराष्ट्र में बंद को लेकर कुछ ज्यादा ही इंसब्रुक सामने आ रहा है राज ठाकरे की मनसे के कार्यकर्ताओं ने कई जगह प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं व्यापक प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं.

कर्नाटक के कलबुर्गी में भारत बंद का असर, बस सर्विस पूरी तरह से ठप.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *