भिंड-18 नवम्बर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मध्यप्रदेश के भिंड विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. रमेश दुबे के समर्थन में आज जमकर प्रचार किया । उन्होंने रोड शो के जरिए जनता से सीधा संवाद किया।
प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में जनता भाजपा शासन से पूरी तरह चुकी है जनता बदलाव चाहती है जब तक देश में बदलाव नहीं होगा विकास के रास्ते पूरी तरह से नहीं खुलेंगे।
प्रदीप जैन आदित्य नगर के बाजार और मोहल्लों में लोगों से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जीत के लिए आव्हान किया।
इस अवसर पर सुरेश, अफजाल हुसैन अनिल, विवेक, निर्दोष, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
