मुंबई 13 जनवरीः महाराष्ट के सांगली जिले मे हुये सड़क हादसे मे 6 कुश्ती पहलवानो की मौत हो गयी। क्रूजर और टेक्टर के बीच हुयी जबरदस्त टक्कर मे यह मौत हुयी। हादसे मे पांच लोग घायल हैं।
यह सड़क दुर्घटना रात एक बजे के करीब घटी है। सातारा के औंध से कुश्ती खेलकर क्रूजर गाड़ी से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गई।
महाराष्ट्र के सांगली में स्थित शिरगांव फाटा के पास गन्ना ढोनेवाला ट्रैक्टर और क्रूजर की जोरदार टक्कर की वजह से यह दुर्घटना घटी है। इस घटना में विजय शिंदे, आकाश देसाई, शुभम घारगे, सौरभ माने, अविनाश गायकवाड और रणजीत धनवड़े कुश्ती पहलवानों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में पहलवानों की मौत से पूरे महाराष्ट्र के पहलवानों में शोक की लहर फैल गई है।
इस घटना में बाकी 5 लोगों को मिरज के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिक नागरिकों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।