मणिपुर दरिंदगी मामले में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार। मणिपुर: मुख्य अपराधी जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था उसे पहचान के बाद आज सुबह गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसका नाम हुइरेम हेरोदास मैतेई (32 वर्ष) है और वह पेची अवांग लीकाई का है: सरकारी सूत्र
हाथरस:मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति ने की आत्महत्या,अज्ञात कारणों के चलते मालगाड़ी से कटा व्यक्ति,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हाथरस गेट क्षेत्र के चौबे वाले महादेव रेलवे फाटक की घटना.
हापुड़:जंगल में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी,जहरीले जीव के काटने से मौत होने की आशंका,पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया,थाना बाबूगढ़ के गांव उदयपुर जंगल का मामला
हरदोई में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर,बाइक सवार किसान को मारी टक्कर हुई मौत,दूसरा घायल किसान घायल, अस्पताल में भर्ती,सामान खरीदकर घर लौटते समय हुआ हादसा,अतरौली थाना के ढिकुन्नी पेट्रोल पंप के पास की घटना
लखनऊ: MD परिवहन मासूम अली सरवर ने की बड़ी कार्रवाई,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन राजेश सिंह निलंबित,देवरिया डिपो की बस-ई-रिक्शा की टक्कर मामले में कार्रवाई,दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कई अफसरों पर कार्रवाई,देवरिया डिपो की बस से दुर्घटना में 4 लोगों की हुई थी
बाराबंकी: संदीप परिस्थितियों में युवक का मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया,युवक नौकरी की तलाश में घर से निकला था- परिजन,सीतापुर के रायसयान पुर ग्राम से हुई थी मृतक की शादी,कस्बा फतेहपुर के माता माली बाग के पास की घटना
बरेली:अनियंत्रित डंपर ने ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर,भीषण टक्कर से 3 बिजली के पोल गिरे,शिकायत के बाद पहुंचे बिजली विभाग के जेई,जेई पर डंपर मालिक से 60 हजार लेने का आरोप,टक्कर से खड़ी कार पर गिरा बिजली का खंबा,सुभाष नगर थाना क्षेत्र के इफको कॉलोनी का
बरेली में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग,घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख,फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू,बहेड़ी थाना के लाइन पार नई बस्ती का मामला
फर्रुखाबाद :शीशा लगाते समय 2 नाबालिग गंभीर रूप से घायल,ठेकेदार दोनों नाबालिग को साथ लेकर कर रहा था काम,शीशा लगाते समय नीचे खड़े दोनों नाबालिगों पर गिरा शीशा ,दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी में कराया भर्ती ,कोतवाली कायमगंज के काजम खां मोहल्ले का मामला.
सहारनपुर: स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए,शिक्षिका गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर,थाना जनकपुरी के छज्जापुरा गांव की घटना.
सीतापुर – लहरपुर इलाके में दीवार पर गिरी पेड़ की डाल,दीवार के नीचे दबने से मासूम की मौके पर मौत,हादसे में सात घायल, अस्पताल में भर्ती,कोतवाली लहरपुर इलाके का मामला.
अमरोहा- मेंथा फैक्ट्री पर करंट लगने से किसान की मौत,किसान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बोना वाली डगरोली का मामला.
आगरा- पर्यटकों को परेशान करने वालों पर बड़ी कार्रवाई,पर्यटन पुलिस ने 5 लपकों को किया गिरफ्तार,एसीपी और पर्यटन प्रभारी रीना चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई,पुलिस की कार्रवाई से लपकों में भय का माहौल.
मिर्ज़ापुर: सरसंघचालक मोहन भागवत पहुंचे देवरहा बाबा आश्रम,मोहन भागवत संत हंस बाबा से करेंगे मुलाकात
देवरहा बाबा आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे मोहन भागवत
21 को सुबह 9.30 बजे पूजन अर्चन करेंगे मोहन भागवत
11.30 बजे वाराणसी की ओर रवाना होंगे मोहन भागवत
उन्नाव में भी ज्योति मौर्या जैसा मामला आया सामने,पति ने पढ़ा लिखा कर पत्नी को बनाया सिपाही,अब पत्नी ने की दूसरी जगह इंगेजमेंट,पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,पाई-पाई जोड़ पत्नी को पढ़ाया, बनाया सिपाही,पत्नी ने 16 जुलाई को दूसरे से की इंगेजमेंट,आरक्षी छाया सिंह की बाराबंकी जनपद में है तैनाती,पुलिस में भर्ती होने के बाद पति से बनाई दूरी,अचलगंज थाना क्षेत्र के भौनीखेड़ा गांव का मामला.
वाराणसी:सड़क किनारे विद्युत पोल में उतरा करंट ,करंट की चपेट में आने से दो लोग घायल ,इलाज के दौरान दोनों घायलों की हुई मौत,ठेला गाड़ी चलाने वाले दो लोगों की हुई मौत ,मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम,सिगरा थाना क्षेत्र के रमाकांत नगर कॉलोनी का मामला
प्रतापगढ़:युवक ने फांसी लगाकर दी जान,घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव,बच्चों के साथ पत्नी गई थी मायके,घटना से परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,उदयपुर थाने के मुस्तफाबाद का मामला.
हरदोई:गर्रा नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत,मौके पर स्थानीय लोगों ने किशोर को निकाला बाहर,आनन-फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती,डॉक्टर ने किशोर को किया मृत्यु घोषित,सांडी कस्बे के सरामुल्लागंज निवासी किशोर की मौत.
लखनऊ:बीकेटी तहसील में रसोइयों का हंगामा, प्रदर्शन,सैकड़ों रसोइयों ने तहसील प्रांगण में किया प्रदर्शन,यूपी मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन,6 महीने से रसोइयों को नहीं मिल रहा वेतन,बीकेटी SDM सतीश त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन.
मुरादाबाद:थर्माकोल गोदाम में लगी भीषण आग,आग के कारणों का नहीं लग सका पता,फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,लाकड़ी फाजलपुर में मौजूद है थर्माकोल गोदाम.
मेरठ- रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर,बाइक सवार महिला की हुई मौत,बाइक सवार अन्य दो युवक हुए घायल,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,थाना खरखौदा के अलीपुर गांव की घटना.
