मणिपुर पर हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
सरकार दोषियों को मौत की सजा दिलाने का प्रयास करेगी, वायरल वीडियो पर बोले मणिपुर CM
दिल्ली: रोहिणी में जिम में वर्कआउट करते वक्त ट्रेडमिल में दौड़ा करंट, युवक की मौत
मणिपुर की घटना पर बोले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस- ऐसी घटना बर्दाश्त के बाहर है।
मणिपुर जल रहा है..* महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें नंगा कर घुमाया जा रहा है और पीएम मोदी चुप हैं और वह बाहर बयान दे रहे हैं: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली
मणिपुर की घटना शर्मिंदा करने वाली है, मेरा दिल पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है- पीएम मोदी
सत्र शुरू होने पर परंपरा के मुताबिक पीएम सभी नेताओं से उनका हालचाल पूछते हैं। तो वो मैडम (सोनिया गांधी) से भी मिले। उन्होंने पीएम से कहा कि हम सदन के अंदर मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। मुझे लगता है कि पीएम को उनसे ऐसे सवाल की उम्मीद नहीं थी। तो वह अचंभित हो गए और बोले “ठीक है, मैं देखूंगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि चर्चा कराई जाए। एक तरह से विपक्ष की ओर से मैडम की ही मांग के साथ आज सत्र की शुरुआत हुई: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, दिल्ली
संदिग्ध इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, साथ ही साइबर क्राइम को वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए कहा गया है: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, इंफाल
मैंने वीडियो तो नहीं देखा लेकिन तस्वीरें मानवता को शर्मसार करनी वाली हैं। इस पर जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश आया है वो स्वागतेय है। वहां पर गृह मंत्री और पीएम मोदी नहीं गए लेकिन मुझे लगता है वहां जाकर स्थिति शांत करने की आवश्कता है। हर परिस्थिति का समाधान निकालना चाहिए। जिन लोगों ने ये किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, दिल्ली
दिल्ली: मणिपुर की घटना व स्थिति को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की।
राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, हरियाणा सरकार ने की मंजूर
