मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है: सुप्रीम कोर्ट*

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा है।

मणिपुर में दो महिलाओं से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है ।

कल देश के सामने मणिपुर से दो महिलाओं के साथ जघन्य अपराध का वीडियो आया…ऐसी घटना देश को शर्मसार करती है…एक महिला सांसद होने के नाते मैं मणिपुर पर चर्चा चाहती हूं। पीएम को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और सदन में बोलकर लोगों को जवाब देना चाहिए…महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कभी इस पर बात नहीं की, लेकिन अब जब उन पर दबाव है तो वह कहती हैं कि उन्होंने सीएम से बात की…देश की सबसे अक्षम मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। आज संसद में यह पहला मुद्दा होगा: शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी।

मणिपुर से बहुत ही ज्यादा खतरनाक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर मैं पूरी रात सो नहीं पाई हूं। ये घटना ढाई महीने पहले की है और FIR दर्ज हुआ लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुझे शर्म आ रही है कि केंद्र सरकार पिछले तीन महीने से चुप बैठी है और पीएम ने इस पर एक भी बयान नहीं दिया है। मैं आज मणिपुर के सीएम और पीएम मोदी को एक पत्र लिख रही हूं कि मणिपुर में हिंसा खत्म करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए:DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल, दिल्ली

वहां पर (मणिपुर में) जो हुआ है वो बीजेपी की सरकार की वजह से हुआ है इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। पीएम मोदी जी भाषण तो अच्छे देते हैं लेकिन देश में क्या हो रहा है इस पर नहीं बोलेंगे: समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव, दिल्ली

संसद का मानसून सत्र के लिए कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *