झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिला शाखा की मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य अतिथि एवं जिला महामंत्री संजय सराफ की अध्यक्षता में होटल यात्रिक में संपन्न हुई ।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया, एवं कहा कि राष्ट्र के निर्माण में अधिक से अधिक मतदान होना अति आवश्यक है जब तक हम अपने मतदान के लिए जागरूक नहीं होंगे, जब तक हम सशक्त सरकार का गठन नहीं कर सकते हैं अगर सरकार मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा !
संगोष्ठी में तय किया गया कि मतदाता जागरूक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे इसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।
मुख्य अतिथि ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई इस अवसर पर कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, विनोद साहू, देवेंद्र मोदी, रचिन अरोरा, संदीप मोदी, अनिल गर्ग, आलोक राय, सत्य प्रकाश सिंघल, पवन अग्रवाल, प्रमोद साहू, दीपक बिरयानी, विनोद अग्रवाल, आशीष मोदी, श्री राम मोदी, प्रमोद बंसल, अभिषेक मोदी, विनोद लिख धारी, दीपक अग्रवाल, राजकुमार बसरानी, विजय पहाड़िया, आशीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे
संगोष्ठी का संचालन दीपक गुप्ता ने किया एवं आभार अजीत राय ने व्यक्त किया
