Headlines

मध्यप्रदेश में आयकर की छापेमारी को लेकर पुलिस और सीआरपीएफ में नोकझोंक

भोपाल 7 अप्रैल। आज मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की पुलिस प्लेटिनम प्लाजा पहुंच गई । बताया जा रहा है कि पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है । पुलिस ने भोपाल और इंदौर में छापामारी के ठिकानों पर घुसने की कोशिश की । पुलिस और सीआरपीएफ के बीच हुई भिड़ंत के बाद सीआरपीएफ ने और जवानों को प्लेटिनम प्लाजा पर बुलाया है

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव कक्कर के कार्यवृत्त अश्विनी शर्मा और प्रतीक जोशी के घर आयकर विभाग में सीआरपीएफ की मदद से छापेमारी की है । इस बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने शर्मा के घर को प्लैटिनम तलाजा को घेर लिया है ।

पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ नोकझोंक भी हुई है । बता दें कि भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में आयकर विभाग ने छापेमारी की है । यहां की छठी मंजिल पर प्रतीक जोशी और अश्विनी शर्मा रहते हैं।

इधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस और सीआरपीएफ के बीच हुई नोकझोंक को गलत बताया है । उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति पैदा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *