महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर रानी झांसी को दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Jhansi।
मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता, राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , भाजपा नेत्री श्रीमती रजनी गुप्ता एवं आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका श्रीमती कंचन आहूजा के आतिथ्य में आज महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशाषी अधिकारी माननीय अभिषेक आजाद के दिशा निर्देशन में छावनी परिषद झांसी कैंट के पी आर डी जवानों ने रानी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
आरम्भ में संस्थान की प्रो. ज्योति वर्मा ने अतिथिगण का बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात रानी की वीरता के के अदभुद दृष्टांत पर अपनी जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद मणिकर्णिका की संस्थापक अध्यक्षा स्वप्निल मोदी ने अपने विचार सांझा किए। प्रो ज्योति वर्मा ने बताया इतिहास साक्षी है छोटी उम्र में ही उन्होंने वीरता की अजब गजब कहानी लिखी। जे जे पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका ज्योति कंचन ने रानी को प्रति वर्ष गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना की परम्परा हेतु छावनी परिषद झांसी को साधुवाद दिया।
अतिथि कंचन आहूजा जी ने भी रानी के कारनामों को महिला की उर्जा शक्ति से सम्बोधित किया।
भाजपा नेत्री श्रीमती रजनी गुप्ता ने मानव विकास संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य को महत्वपूर्ण बताया हुए विश्व विख्यात रानी लक्ष्मीबाई झांसी के नामित चौराहे के रूप में पहचान बनाने में संस्थान को साधुवाद दिया।
पी आर डी जवानों द्वारा बंदूकों के माध्यम से बट सलामी देते हुए रानी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
गॉर्ड ऑफ ऑनर की समय मंच पर अतिथियों के साथ स्वनिल मोदी , ज्योति कंचन , प्रो. ज्योति वर्मा , कोर कमेटी चेयर मेन डॉ ध्रुव सिंह यादव , अध्यक्ष के साथ साथ संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर गार्ड ऑफ ऑनर की साक्षी रहे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुनील सक्सेना , गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव , दीपक बिन्दल , राजेश कुमार अग्रवाल , जगदीश कंचन , इंजी. पुरूषोत्तम गुप्ता , संजय द्विवेदी , मुकेश सिंघल , किशन त्रिपाठी , प्रमोद अग्रवाल , बृजेन्द्र श्रीवास्तव व सम्भ्रांत नागरिक गण एवं मातृशक्ति के साथ साथ भाजपा छावनी पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे विशेष रुप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी चेयर मेन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *