मुंबई 3 अगस्त। महाराष्ट्र से BJP के लिए अच्छी खबर आ रही है । यहां सांगली और जलगांव पालिका के लिए हुए चुनाव में BJP आगे है। यह चुनाव 2019 के चुनाव में BJP के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
जलगांव महानगर पालिका के 75 सीटों और सांगली की 78 सीटों पर मतदान हुए हैं. इस तरह से दोनों जिलों की 153 सीटों पर 754 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है.
अभी तक आए चुनाव नतीजों में जलगांव में भाजपा 57 सीटों पर तो शिवसेना 14 सीटों पर आगे चल रही है।
सांगली महानगरपालिका में बीजेपी, एनसीपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. बीजेपी को 15, एनसीपी को 8, कांग्रेस को 7 और अन्य के खाते में फिलहाल 1 सीट है.
