महाशिवरात्रि पर्व को समर्पित
________________________
*मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी संपन्न।
डॉ प्रमोद अग्रवाल “शाहजहां की व्यथा” पुस्तक के आवरण पृष्ठ का हुआ विमोचन।*
शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान, शास्त्री भवन सीपरी बाजार झांसी के तत्वाधान में 1965 से सतत रूप से संचालित मासिक साहित्यिक संगोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल (साहित्य विभूषण से. नि. आई.ए.एस) द्वारा की गई। गोष्टी के मुख्य अतिथि कवि श्री रमेश चंद्र वाजपेई (करैरा), डॉ. अरुण कुमार हिंगवासिया, डॉ बृजलता मिश्रा, डॉ. प्रताप नारायण दुबे, डॉ. ओमप्रकाश दुबे (करैरा) श्री आलोक कुमार शांडिल्य,श्री सुखदेव ब्यास (गुरसराय) डॉ. गौरी शंकर उपाध्याय ‘सरल’ रहे। गोष्ठी का शुभारंभ श्रीमती रमा शुक्ला (सखी) द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात डॉ. सुश्री नीति शास्त्री द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा रचित “शाहजहां की व्यथा” पुस्तक के आवरण पृष्ठ एवं श्री मानसिंह राही द्वारा रचित विचार क्रांति लेखमाला-2 का विमोचन किया गया। क्रमशः कवियों और शायरों ने महाशिवरात्रि पर्व को समर्पित काव्य रचनाएं प्रस्तुत करते हुए सर्वश्री कैलाश नारायण मालवीय, राम बिहारी सोनी (तुक्कड़)श्री हर शरण शुक्ला, राम लखन सिंह परिहार, उस्मान अश्क, पंडित दिनेश शर्मा, गया प्रसाद वर्मा, (मधुरेश) यतीश अक्रिश्चियन, रवि कुशवाहा, साकेत सुमन चतुर्वेदी, श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती सुधा सक्सेना, यश रावत तेजभान सिंह बुंदेला, डॉ. के. के साहू संजय तिवारी (राष्ट्रवादी) बृजमोहन सिंह, जी.पी झा, मजबूत सिंह बुंदेला, कदीर जानी, डॉ. सुखराम चतुर्वेदी ‘फौजी’ सहित सभा अध्यक्ष मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रेरक, संदेशप्रद सरस रचनाएं पढ़ी। इस अवसर पर श्रीमती नीलम गुप्ता, डॉ. एस.एस जब्बल, अब्दुल रशीद, डॉ. ए. बी. मजूमदार, सुभाष चंद्र, दीपक साहू, आदि अनेक सम्भ्रांत नागरिक एवं श्रोतागर उपस्थित रहे। गोष्ठी का सफल संचालन डॉ. सुखराम चतुर्वेदी फौजी द्वारा किया गया। अंत में संयोजक डॉ. सुश्री नीति शास्त्री ने सभी की प्रति आभार व्यक्त किया।
________________________
प्रतिष्ठा में,
श्रीमान संपादक जी,
कृपया उपरोक्त समाचार साहित्यकारों के सम्मान एवं जनहित में अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित कर हमें अनुग्रह करें।
कृतज्ञता सहित
निवेदिका
डॉ. सुश्री नीति शास्त्री
संयोजिका
महाशिवरात्रि पर्व को समर्पित मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी संपन्न।
