महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में BJP सांसद बृजभूषण सिंह को मिली जमानत

*दिल्ली। महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में BJP सांसद बृजभूषण सिंह को मिली जमानत।

अदालत ने दोनों को 25-25 हजार रुपए के निजी जमानत मुचलके पर जमानत दी है।

अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए कई शर्तें लगाईं और कहा कि आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिकायतकर्ताओं या गवाहों को प्रेरित नहीं करेंगे और अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सिंह को नियमित जमानत दी।

भाजपा ने मणिपुर में इंसानियत की जगह हैवानियत का निर्माण किया, इसका पूरा दोष PM मोदी को जाता है। राहुल गांधी ने वहां जाकर लोगों को प्यार का संदेश दिया लेकिन वहां भाजपा की सरकार है और उन्होंने इंसानियत की जगह हैवानियत बनाकर रखी है। हम मांग करेंगे कि नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि जब मणिपुर जल रहा था तब वे इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे और बाहर घुम रहे थे: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *