मां-बाप को पीट कर किया अधमरा

झाँसी | कोतवाली की तलैया मोहल्ला निवासी रामबाबू साहू ने छोटे बेटे स्पर्श के खिलाफ पिटाई करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है| पीड़ित पिता रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा स्पर्श अक्सर ही उसे एवं पत्नी के साथ विवाद करके पिटाई करता है| रविवार को भी आरोपी गाली गलौज करते हुए मां को पीटने लगा| विरोध करने पर उसने दोनों को पीट कर घायल कर दिया | घर में रखे सामान भी तोड़ डालें | पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *