झांसी।
( माता सर्व तीर्थ का अधिष्ठान है अर्थात सारे तीर्थों की पवित्रता से भी पवित्र है मां)
अयोध्यापुरी वेल्फेयर समिति व मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व रन्जना उपाध्याय के समन्वयन में आज मातृत्व दिवस के अवसर पर
श्रीमती ऊषा – इंजी. राकेश कुमार अग्रवाल के संयोजन में मातृत्व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आरम्भ में उपस्थित मातृशक्ति शान्ति थापक व समन्वयक रंजना उपाध्याय ने मातृत्व दिवस पर महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्यों पर अपनी राय प्रस्तुति की। उपस्थित में से कुछ ने बातों का अनुमोदन किया एवं कुछ एक ने संशोधित करते हुए उनमें कुछ परिवर्तन करते हुए उन्हें आत्मसात् करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कॉलोनी की सुपर सीनियर सिटीजन महिलाओं को सम्मानित करते हुए बेटियां व बहुएं गर्वित हुयीं ।
इस अवसर पर कुसुम रानी अग्रवाल , रश्मि अग्रवाल शान्ति थापक , मंजू गुप्ता , शशि गुप्ता , निर्मला खरे , सरिता गुप्ता , ऊषा शर्मा , ऊषा अग्रवाल , कल्पना कुमारी राजपूत , नेहा साहू , अर्शिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, के के सिंघल , मनमोहन , एस के शर्मा , सतीश गुप्ता , संतोष शाक्या , कैलाश नारायणन गुप्ता , पुष्पेन्द्र राजपूत आदि ने संगोष्ठी में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक्ट कु. पूजा अग्रवाल ने व सभी के प्रति आभार इंजी.पुरूषोतम गुप्ता ने व्यक्त किया।
मातृत्व दिवस पर अयोध्यापुरी वेल्फेयर समिति की सुपर सीनियर सिटीजन महिलाएं हुईं सम्मानित
