मामूली विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या

*अलीगढ़। मामूली विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या। मामूली बात को लेकर दम्पति में हुआ था विवाद। पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में। मृतक पति का शव कब्जे में पोस्टमार्टम को भेजा
अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके की घटना।

रामपुर- पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर दो हत्यारे फरार हुए,पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया,मृतक हत्या के आरोप में जेल में बंद था,चन्द दिनों पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था,दुश्मनों ने गोली मारकर हत्या कर दी,थाना बिलासपुर के सकटुआ की घटना.

हरदोई – पैसे के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से कई लोग हुए घायल,दोनों पक्षों ने पाली थाने में दी तहरीर,पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा,पाली कस्बे के काजी सराय का मामला.

हरदोई- घर में घुसकर पूर्व सभासद सहित परिवार पर हमला, आधा दर्जन लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला,घायलों को सीएचसी शाहाबाद किया गया गया भर्ती,पुलिस अधिकारियों मौके पर कर रहे मामले की जांच,थाना पिहानी के मोहल्ला मिश्राना का मामला.

हरदोई – घर में फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दीवाली पर घर जाने को लेकर पति से हुआ था विवाद,पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप,मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पाली थाना क्षेत्र के नदरियापुर गांव का मामला

दिल्ली सरकार में विजिलेंस मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव मामले में सौंपी 650 पन्नों की प्राथमिक रिपोर्ट,जाँच में हुआ खुलासा मुख्य सचिव ने अपने बेटे की कंपनी को पहुँचाया 850 करोड़ का अवैध लाभ,कंपनी ने 2015 में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास भूमि 75 लाख में खरीदी थी, अब 850 करोड़ का गैरकानूनी लाभ हो रहा है।मुख्य सचिव ने अपने बेटे की कई और कंपनियों को भी सरकारी ठेकों से नवाजा; इन कंपनियों की जाँच भी जारी।

*सवारियों से भरी ऑटो खाई में पलटी ऑटो चालक की दबकर मौत कई सवारी घायल*

*कौशाम्बी* जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी गहरी खाई में पलट गई,जिसमे कई लोग दब गए,दबकर ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि कई अन्य सावरिया घायल हो गई,जिन्हे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहा उनका इलाज चल रहा है,वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। ऑटो चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटनाक्रम के मुताबिक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अलवारा का रहने वाला तीरथ प्रसाद लोधी पुत्र जगन्नाथ प्रसाद लोधी ऑटो चालक है वह अलवारा गांव से सिराथू सवारी लेकर गया हुआ था, वापसी में मंझनपुर कोतवाली के पतौना पुल के पास अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क के किनारे बनी खाई में पलट गई, जिसमें दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई सवारी घायल हो गई जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *