Headlines

माया औऱ अखिलेश का 38-38 सीटों पर गठबंधन, 2 कांग्रेस को, रिपोर्ट, रिंकू

लखनऊ 12 जनवरी । उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन आज आकार में आ गया। दोनों दलों के नेताओं ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 38-38 सीटों पर दोनों दल चुनावी मैदान में उतरेंगे।

आपको बता दें कि अजीत सिंह ने भी बीते दिनों घोषणा की थी कि वह प्रदेश में बन रहे महागठबंधन कहां होंगे। हालांकि सीटों के बंटवारे में पूछे गए सवाल कोई बात नहीं कर रहे हैं।

इन दोनों के दलों के गठबंधन में आरएलडी 4 लोकसभा सीटों की मांग कर रही है जबकि गठबंधन की ओर से 3 सीटें दिए जाने की पेश कर रहे हैं। मीडिया से संबोधन के दौरान मायावती ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन भाजपा को धूल चटा देगा।

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाचा शिवपाल को लेकर एक सवाल को लेकर मायावती के जवाब पर हंसी के फव्वारे भी छूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *