*”मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी”
सुरों की मल्लिका सरस्वती की साधक आशा भोंसले (ताई) डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब वैसारवी पर्व को समर्पित रही-*
________________________
शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान शास्त्री भवन सीपरी बाजार झांसी के तत्वाधान में अप्रैल माह की मासिक साहित्यिक सदस्य काव्य संगोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल (साहित्य भूषण एवं से. निवृत आई. ए. एस. ) द्वारा की गई । मुख्य अतिथि श्री हरिनारायण त्रिवेदी (से. निवृत राजभाषा अधिकारी, गृह मत्रालय भारत सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजलाता मिश्रा, डॉ अरुण कुमार हिंगवासिया डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’ श्री राम बिहारी सोनी तुक्कड़ श्री हरशरण शुक्ला, श्री अजीम शेख (अभिनेता मुंबई) दो सुखराम चतुर्वेदी फौजी रहे। गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. सुमन मिश्रा द्वारा स्वरचित सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुआ। तत्पश्चात समस्त विद्वान कवियों एवं शायरों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर “बाबा साहब” बैसाखी पर्व, परशुराम भगवान जयंती पर केंद्रित रचनाओं का सरस पाठ किया-सर्व श्री कैलाश नारायण मालवीय, गया प्रसाद, मधुरेश श्रीमती रमा शुक्ला, (सखी) श्रीमती सपना बबेले, मंजू सक्सेना, ममता श्रीवास, सुधा सक्सेना, राम लखन सिंह परिहार, रवि कुशवाहा, बालाप्रसाद यादव, संजय तिवारी, (राष्ट्रवादी) तेजभान सिंह बुंदेला, यतीश अंकिचन, हरिशंकर वाल्मीकि (शंकर) आरिफ शहडोली, खूबी प्रजापति, काशीराम सेन मधुप पं. दिनेश शर्मा डॉ. के.के साहू, मजबूत सिंह बुंदेला, मीरा अग्रवाल, सुषमा पांड्या, शरद मिश्र, अजय श्रीवास्तव, श्रीमती दीपा इत्यादि ने प्रेरक रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्वरकोकिला श्रीमती आशा भोंसले के आकस्मिक निधन पर कवियों ने स्वरांजलि एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में श्रीमती किरण रावत (एस. आई.कोतवाली) श्री ए. वी. मजूमदार, प्रियांशु, सुभाष चंद्र, दीपक यादव, दीपक साहू, अशोक मिश्रा सहित अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे। डॉ . सुश्री नीति शास्त्री (संयोजिका) ने सभी का स्वागत एवं अंत में आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. सुखराम चतुर्वेदी फौजी ने किया।
________________________
सेवा में
श्री मान संपादक महोदय,
कृपया उक्त संगोष्ठी का समाचार जनहित एवं साहित्यकारों के सम्मान में अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित कर हमें अनुग्रह करें।
आभार एवं कृतज्ञता सहित
निवेदिका
(डॉ. सुश्री नीति शास्त्री)
संयोजिका/ निदेशिका
शास्त्री विश्व भारतीय संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान सीपरी बाजार झांसी
मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी” सुरों की मल्लिका सरस्वती की साधक आशा भोंसले (ताई) डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब वैसारवी पर्व को समर्पित रही-
