मासूम टिंकल के साथ दरिंदगी का पोस्टमार्टम में खुलासा

नई दिल्ली 7 जून । अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में हैं। बच्ची का शव टप्पल में ही एक कूड़े के ढेर में मिला था।

पुलिस कुछ और कहती रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ और. पुलिस ने कहा रेप नहीं हुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहा बच्ची का शरीर इस लायक ही नहीं बचा था कि बलात्कार जैसे अपराध की जांच की जा सके. दरिंदगी की कहानी के सुबूत ले कर परिवार वाले, गांव वाले सड़कों पर बैठे रहे तब जा कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण दम घुटना । लेफ्ट चेस्ट पर पिटाई, सारी पसलियां टूटी हुई, बाएं पैर में फ्रैक्चर, आंखों पर जख्म, सिर में चोट ,सीधा हाथ कटा हुआ है, बहुत ज्यादा पीटा गया है, इसके साथ ही शरीरमें कीड़े पड़ गए थे , जिससे हड्डी तक दिख रही है।

इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. मोहम्मद असलम पहले भी गिरफ्तार हो चुका है. वह 2014 में अपनी रिश्तेदार बच्ची के साथ यौन शोषण 376 के आरोप में गिरफ्तार हुआ था. इसके बाद 2017 में उस पर दिल्ली के गोकलपुरी में छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *