दिल्ली। मिजोरम में आज बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत की खबर है, न्यूज एजेंसी PTI ने आधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की है, घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे, यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।
*बेखौफ बदमाशों ने छात्र नेता की कनपटी पर गोली मारकर की हत्या*
जौनपुर। जिले में फिर चली, एक युवक की हुई निर्मम हत्या। सुबह – सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ग्रामसभा नवापुर चयनपुर गांव। दबंगों ने युवक को बनाया अपनी गोली का निशाना, बदमाशों ने युवक के कनपटी में मारी गोली। मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुटी। मृतक सतीश यादव प्रयागराज विश्वविद्यालय का छात्र नेता बताया जा रहा है। पूरा मामला मड़ियांहू तहसील अंतर्गत नेवढिया के तरती नवापुर चयनपुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट का बताता जा रहा है।
