Headlines

मिशन शक्ति अभियान थाना प्रेमनगर जनपद झांसी में चलाया गया रिपोर्ट: अनिल मौर्य

आज दिनांक 18/10/2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान एमएमफेस 04 के तहत *थाना प्रेम नगर उ0 नि0 अंकित धामा म0का0 1765 कंचनपाल व म0 का0 903आरती व पार्षद अल्का जी व सिविल डिफेंस की टीम द्वारा नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत चौकी नैनागढ़ में महिलाओ व बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगा कर उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना, बी सी सखी योजना,बिधवा पैंशन योजना आदि के बारे में विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए और योजनाओं के बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *