वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के नेतृत्व में आज ’मिशन शक्ति’ फेज 4 के तहत जनपद झांसी में थाना प्रेमनगर स्थित एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति दौड़ और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं के द्वारा २०० मीटर दौड़, योगाभ्यास और जिम्नास्टिक्स का सुंदर प्रदर्शन किया गया।विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति नोडल CO सदर झांसी स्नेहा तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर आनंद सिंह समेत चौकी प्रभारी बिजौली और थाना प्रेमनगर की महिला बीट आरक्षी के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शुक्ला, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती मीनाक्षी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों को स्वल्पाहार और मिशन शक्ति से सम्बन्धित पैंफलेट्स वितरित किए गए। CO सदर द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 112,1090,181,108,1098 etc तथा महिलाओं बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश शासन की विविध योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति’ फेज 4 के तहत झांसी के एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति दौड़ और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी
